Home उत्तर प्रदेश उत्तरप्रदेश में ‎फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: ‎डिप्टी सीएम

उत्तरप्रदेश में ‎फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: ‎डिप्टी सीएम

259
0

जौनपुर,क्रांति समय टीम (शिव कुमार) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2022 में बीजेपी सरकार बनाने का दावा ‎किया है। उन्होंने ‎‎कहा ‎कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनायेगी। मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है, लेकिन ‎फिर भी बीजेपी 325 से अधिक सीटे जीतकर अपनी सरकार बनाने जा रही है। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में रामराज आएगा सुशासन आएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जौनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लगात से सड़को निर्माण कराया जा चुका है कुछ बन रही है। आज जो घोषणाएं हुई है उसके मिलाकर और यह राशि बढ़ जायेगी। मौर्य ने कहा कि सपा बसपा सरकार में कागजों पर सड़के बनायी जाती थी, जमीन पर कुछ भी नही बनता था। भाजपा सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी धोखेबाज है। भाजपा गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है भाजपा जो कहती है करती है। गंगा की सफाई को लेकर ‎डिप्टी सीएम ने कहा ‎कि अभी तक भाजपा सपा ,बसपा व कांग्रेस की सफाई में लगी थी इन तीनो दलो को साफ कर दिया है गंगा की भी सफाई हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here