Home उत्तर प्रदेश भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का...

भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता बेहाल, देखें तस्वीरें

302
0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Sep 2021 01:29 PM IST

भारत बंद के दौरान आज किसान संगठन देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में किसानों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। हर जिले के चिन्हित मार्ग व चौराहों पर किसान संगठन जाम लगाते हुए धरने पर बैठे हैं। वहीं मेरठ में किसान संगठन रात से ही चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए थे। सैंकड़ों किसान शहर के कमिश्नरी पर पहुंचे और यहां खुले में रात गुजारी। वहीं आज सुबह दस बजते ही शहर के 14 स्थानों पर चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी। किसानों के इस चक्का जाम को शहर के व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए बाजार बंद रखे हैं। हालांकि कई जिलों में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले, लेकिन कई स्थानों पर किसान नेताओं ने खोली गई दुकानों को बंद करा दिया। 

किसानों के चक्का जाम से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। वहीं जनता भी बेहाल है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बंद रखने का एलान किया गया है। मेरठ, बागपत समेत कई स्थानों पर वाहन सवार लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर वे वापस लौट गए। आगे तस्वीरों में देखें वेस्ट यूपी में चक्का जाम का हाल: –

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here