[ad_1]
वृंदावन का यातायात किया डायवर्ट…
– छटीकरा वृंदावन से राया को जाने वाले सभी वाहन वाया वाईपास गोकुल बैराज व लक्ष्मी नगर होते हुए जाएंगे।
– मथुरा से राया को जाने वाले सभी वाहन वाया टैंक चौराहा लक्ष्मी नगर होते हुऐ जाएंगे ।
– कोसी से मांट की तरफ जाने वाले सभी वाहन शेरगढ़ के रास्ते मांट जाएंगे।
– गोकुल रेस्टोरेंट से कोई भी भारी वाहन मसानी चौराहे की तरफ नहीं जायेगा।
– शहर के सभी वाहन जो टटिया आश्रम को जाएंगे वे सभी वाहन रंगजी मंदिर से आगे नहीं जाएंगे।
– यहां होगी पार्किंग व्यवस्था-पानीगांव की तरफ से आने वाली सभी बसें पानीगांव तिराहे पर सवारियों को उतारनें के बाद दारुख पार्किंग व मंडी
पार्किंग में खड़ी की जाएंगी
– मथुरा की तरफ से आने वाली बसें कोतवाली वृंदावन के पास व रंगजी मंदिर की पार्किंग में खड़ी की जायेगी।
– मथुरा से आने वाले चार पहिया वाहन शाही घाट रोड पर स्थित पार्किंग में पार्क किये जाएंगे।
– मथुरा से आने वाले दो पहिया वाहन देवरहा बाबा परिक्रमा मार्ग पर स्थित मैत्रीघर के पास बने रोड के माध्यम से धोबीघाट पार्किंग में पार्क किये जाएंगे।
10 नवंबर से शुरू होने रहे ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात कलाकार श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना के तट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसकी शुरूआत बुधवार को संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से सुरेखा एवं प्रेम भाटिया, अर्चना शर्मा ग्रुप से होगी। प्रत्येक दिन इस उत्सव में कलाकार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
11 नवंबर को सर्कस-रेम्बो सर्कस ग्रुप
12 नवंबर को कथक एवं भजन संध्या में सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन
सचदेवा की प्रस्तुति होगी।
13 नवंबर को अनूप जलोटा की भजन संध्या
14 नवंबर को बॉलीवुड के सुरेश वाडेकर द्वारा संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
15 नवंबर को महाभारत नाटिका का मंचन बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर करेंगे।
16 नवंबर को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी जदुई आवाज से संगीत एवं भजन सुनाएंगे।
17 नवंबर को अंकिता बतरा की भजन संध्या होगी।
18 नवंबर को बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर द्वारा सांस्कृतिक अंताक्षरी होगी।
19 नवंबर को बॉलीवुड त्रिचूर ब्रदर्स संगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।
.
[ad_2]
Source link