Home गुजरात गुटखा खाकर चलती बस से थूंकने के प्रयास में नीचे गिरे युवक...

गुटखा खाकर चलती बस से थूंकने के प्रयास में नीचे गिरे युवक की मौत

188
0

सूरत,तम्बाकूयुक्त गुटखा-मसाले का सेवन स्वास्थ्य के हानिकारक है और इसका बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाता है| इसके बावजूद लोग गुटखा-मशाले का सेवन करने से बाज नहीं आते| गुटखा का असर स्वास्थ्य पर भले ही देर सबेर से हो, लेकिन कभी कभार इसे खाकर थूंकने का प्रयास जानलेवा बन जाता है| गुटखा-मसाला खाकर वाहन चलाते या उसमें सवारी के दौरान कोई थूंकने के वक्त यह सोचता कि ऐसा करने से दुर्घटना हो सकती है| ऐसी ही एक घटना सूरत के अंबेठा गाम दांडी रोड से सामने आई है| सूरत जिले की चौर्यासी तहसील के वक्ताणा निवासी 39 वर्षीय भूपेन्द्र करशनभाई सूरती मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं| बीते दिन भूपेन्द्र सूरती अपने मित्र विपुल चौधरी के साथ बारात में गए थे| प्राइवेट बस में बारात तड़के वापस लौट रही थी| उस वक्त बस ड्राइवर के निकट खड़े होकर गुटखा चबा रहे थे| बस जब अंबेठा गाम दांडी रोड से गुजर रही थी, तब भूपेन्द्र चलती बस से थूंकने की कोशिश में नीचे जा गिरे| इस घटना में भूपेन्द्र के सिर में गंभीर चोट लगी| बस के ड्राइवर ने तुरंत एम्ब्युलैंस 108 खबर की| गंभीर हालत में भूपेन्द्र को एम्ब्युलैंस की मदद से सूरत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया| जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने भूपेन्द्र को मृद घोषित कर दिया| मृतक भूपेन्द्र पटेल पत्नी से डिवॉर्स होने के बाद अपनी माता और भाई के साथ रहते थे| सूरत की ओलपाड पुलिस मामले की जांच कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here