Home उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद: शौच करने गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मजिस्ट्रेट के आदेश पर...

फिरोजाबाद: शौच करने गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

207
0

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:11 AM IST

सार

दो दिन पहले हुई थी महिला से वारदात, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया था मामला, मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म करने आरोप।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो दिन पूर्व शौच करने गई विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता के बयान कराए गए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया है।

शौच के लिए गई थी महिला

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता मंगलवार शाम छह बजे खेत पर शौच करने गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल करा पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किए गए मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया।

पीड़िता ने पहले छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पीड़िता के बयानों के बाद छेड़छाड़ की घटना को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। – अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला

ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here