[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:31 PM IST
सार
हास्य कलाकार राजपाल का अध्यात्म से गहरा नाता है। कान्हा की नगरी में अक्सर वे आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करते हैं।
मथुरा में राजपाल यादव
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत कौशल किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। राजपाल फोगला आश्रम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग समारोह में सहभागिता करने आए हैं। यहां श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग निर्माण कर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की। स्वर्गीय दद्दा जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस समारोह के संयोजक डॉक्टर अनिल शास्त्री ने बताया कि योगेश्वर की भूमि में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजपाल ने कहा कि वह पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में हमेशा से आते रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है। वह पिछले कई वर्ष से वृंदावन की इस पावन भूमि में आते रहे हैं। यहां की भूमि ही ऐसी कि जो एक बार यहां आता है, वो यहां का ही बनकर रह जाता है।
आगरा में बेखौफ खनन माफिया: वन विभाग की टीम पर हमला ट्रैक्टर छुड़ाया, तीन कर्मचारी घायल
.
[ad_2]
Source link