Home सूरत Gujarat गृह राज्यमंत्री के होम टाउन से एक करोड़ के गांजा से...

Gujarat गृह राज्यमंत्री के होम टाउन से एक करोड़ के गांजा से लदे ट्रक समेत एक गिरफ्तार

314
0

सूरत,सूरत कुछ समय से किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बना हुआ हैं, कभी बलात्कार,कभी फोरोती,अब गांजा,एक समय था जब पंजाब ड्रग्स के लिए बदनाम था| अब गुजरात जैसे ड्रग्स तस्करी का केन्द्र बनता जा रहा है| हाल के समय में गुजरात के तटीय क्षेत्र से हजारों करोड़ का ड्रग्स पकडा गया है| गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के होम टाउन से करीब एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया है| सूरत की पूणा पुलिस ने शहर के नियोल चेक पोस्ट के निकट से रु. 1 करोड़ के गांजे से लदे आइशर ट्रक के साथ 37 वर्षीय अरूण महादीप नामक शख्स को गिरफ्तार किया है| अरुण महादीप सूरत के डिंडोली क्षेत्र का निवासी है और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा है| फिलहाल पूणा पुलिस अरुण महादीप से गांजा के बारे में पूछताछ कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here