Home उत्तर प्रदेश UP Election 2022 : मैनपुरी में बीए की छात्रा ने योगी सरकार...

UP Election 2022 : मैनपुरी में बीए की छात्रा ने योगी सरकार के बारे में बड़ी बातें कहीं, आम लोगों ने बताया कि किन मुद्दों पर देंगे वोट?

388
0

[ad_1]

सार

‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज मैनपुरी पहुंचा। चाय पर चर्चा में यहां के लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। 

मैनपुरी में चाय पर चर्चा में अपनी बात बताते लोग।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मैनपुरी जिले का राजनीतिक महत्व काफी अधिक है। इसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य और करीबी ही जीत हासिल करते आए हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां की चार में से तीन सीटों पर सपा के ही प्रत्याशियों को जीत मिली थी। एक पर भाजपा के उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। 

13 लाख वोटर्स वाले इस जिले में अब पांच साल बाद यानी अगले साल फिर से विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां की राजनीति फिर से गर्म होने लगी है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन क्या भाजपा सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है? भाजपा ने यहां के लोगों को क्या खास दिया, जो समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद नहीं दिया। यहां आम लोगों के लिए चुनाव में मुद्दे क्या होंगे? युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सरकार की किन फैसलों से खुश हैं और किनसे नाराज? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आज ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मैनपुरी पहुंचा। यहां लोगों ने चाय पर चर्चा में खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। पढ़िए किसने क्या कहा? 
स्नातक की छात्रा खुशी ने कहा कि पहले के मुकाबले बदलाव हुआ है। पहले बच्चियों को पढ़ने भी नहीं दिया जाता है। मैं खुद पढ़ाई के लिए यहां नहीं आ पाती थी। अब पिता जी बेखौफ भेजते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं ठीक हैं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। 

विकास हुआ या नहीं ? 
सत्येंद्र ने कहा कि पहले के मुकाबले मैनपुरी और पूरे प्रदेश में काफी बदलाव आया है। भाजपा की सरकार में बहुत काम हुआ है। समाजवादी पार्टी केवल अपने घर का विकास करती थी। भाजपा ने पूरे प्रदेश में काम किया है। भ्रष्टाचार बहुत कम हुआ है। 

व्यापारी घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा के मामले में भाजपा की सरकार में बड़ा काम हुआ है। आम नागरिक और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। पहले लोग सुरक्षित नहीं थे। आज के समय व्यापारी भय मुक्त होकर काम कर रहा है। जीएसटी लागू करना भी ठीक है। आम लोग और व्यापारी अब अपना कर्तव्य समझ रहे हैं। टैक्स देकर लोग देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब ईमानदारी से लोग टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। 

उपदेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। जो काम हुए थे वो समाजवादी पार्टी की सरकार में ही हुए थे। अभी आम जनता काफी परेशान है। भाजपा की सरकार में हर कोई त्रस्त है। मैनपुरी में रोडवेज बस स्टैंड समाजवादी पार्टी ने बनवाया। अब भाजपा की सरकार ने यहां की सारी बसों को नीलाम कर दिया है। पूरा देश बेच रहे हैं। सैकड़ों किसानों के मरने के बाद इन्होंने बिल वापस लिया है। मंदिर-मस्जिद के अलावा इन्होंने कोई काम नहीं किया है। 

 
और क्या बोले लोग? 
राम खिलाड़ी ने कहा कि मौजूदा सरकार में हर कोई परेशान है। जनता परिवर्तन चाहती है। अखिलेश यादव की सरकार में बहुत काम हुआ है। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया। अब भाजपा सरकार ने केवल अखिलेश यादव की योजनाओं का नाम बदल दिया है। आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपए में मिल रहा है। महंगाई चरम पर है। मैनपुरी आज विकास में 38वें नंबर पर पहुंच गया है। किसान, मजदूर और आम इंसान परेशान है। 

हेमंत पचौरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने केवल अपना विकास किया है। खूब भ्रष्टाचार किया। मैनपुरी बस स्टैंड तीन मंजिला बनवाया, लेकिन गलत तरीके से। अब दो मंजिला बंद पड़ा है। भाजपा सरकार में आम लोग काफी सुरक्षित महसूस करते हैं। राजीव ने कहा कि विकास तो नहीं हुआ, केवल महंगाई दिख रही है। 

बलराम सिंह ने कहा कि सपा सरकार में बहुत विकास हुआ है। पुलिस अब व्यापारियों को परेशान करती है। वूसली करती है। लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। मुरारी लाल ने कहा कि सरकार ने बहुत कुछ सोचा था, लेकिन नहीं हो पा रहा है। हमे एक कॉलोनी मिली थी, वो भी वापस ले ली। 

रामवीर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत काम हुआ है। सड़कें बनी हैं। भ्रष्टाचार कम हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। भूपेंद्र ने कहा कि पहले के मुकाबले अब काफी ठीक है। विकास हुआ है। सनी ने कहा कि यहां जो विकास हुए हैं वो सपा सरकार में हुए हैं। 

ठेला लगाने वाले वंदन ने कहा कि मौजूदा सरकार में काम हुए हैं। सब अच्छा हुआ है। गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं निकाली हैं। कॉलोनी मिली है। बैंक में खाता मिला है। उदयवीर सिंह ने कहा कि किसान परेशान है। मैनपुरी में भाजपा सरकार ने कुछ काम नहीं किया है। 

विस्तार

मैनपुरी जिले का राजनीतिक महत्व काफी अधिक है। इसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य और करीबी ही जीत हासिल करते आए हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां की चार में से तीन सीटों पर सपा के ही प्रत्याशियों को जीत मिली थी। एक पर भाजपा के उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। 

13 लाख वोटर्स वाले इस जिले में अब पांच साल बाद यानी अगले साल फिर से विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां की राजनीति फिर से गर्म होने लगी है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन क्या भाजपा सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है? भाजपा ने यहां के लोगों को क्या खास दिया, जो समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद नहीं दिया। यहां आम लोगों के लिए चुनाव में मुद्दे क्या होंगे? युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सरकार की किन फैसलों से खुश हैं और किनसे नाराज? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आज ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मैनपुरी पहुंचा। यहां लोगों ने चाय पर चर्चा में खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। पढ़िए किसने क्या कहा? 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here