Home उत्तर प्रदेश वाराणसी में भाजपा की खाट चौपालः 700 ट्रैक्टरों की निकलेगी रैली, पांच...

वाराणसी में भाजपा की खाट चौपालः 700 ट्रैक्टरों की निकलेगी रैली, पांच हजार किसान होंगे सम्मानित

195
0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:34 PM IST

सार

वाराणसी में 28 नवंबर को खाट चौपाल से भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस दौरान पांच हजार किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
 

वाराणसी में शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज करेगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

किसानों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। 

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में लगभग 700 ट्रैक्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाबतपुर चौराहे से बसनी बाजार होते हुए बड़ागांव बाजार से गांग कला भट्ठा से कनियर वह भीटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 

कार्यक्रम में करीब पांच हजार किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री पवन चौबे ने बताया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिला मंत्री शिवानंद राय, जिला मंत्री फौजदार शर्मा उपस्थित रहे।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज करेगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

किसानों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। 

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में लगभग 700 ट्रैक्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाबतपुर चौराहे से बसनी बाजार होते हुए बड़ागांव बाजार से गांग कला भट्ठा से कनियर वह भीटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here