[ad_1]
छह दिसंबर को लेकर अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि यलो जोन में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को भूतेश्वर होकर गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ से वृंदावन निकाला जाएगा। वृंदावन की तरफ से भी वाहन इसी तरह आएंगे। रविवार से लेकर मंगलवार तक ट्रैफिक का यही हाल रहेगा। श्री कृष्ण जन्म भूमि के बाहर फोर्स तैनात किया गया है। मथुरा जनपद में 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को धार्मिक स्थलों के आसपास तैनात किया गया है। फोर्स शनिवार की सुबह से तैनात कर दी गई। रविवार को कड़ी सख्ती बरती गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के निवासियों को बिना जांच के जाने नहीं दिया गया। आधार कार्ड देखकर ही उन्हें जाने दिया गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के अनुसार दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
प्रतिबंधित मार्ग
– धौलीप्याऊ तिराहा से स्टेट बैंक चौराहे की तरफ सभी चार पहिया/भारी वाहन।
– टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर सभी चार पहिया/भारी वाहन।
– कृष्णापुरी तिराहा (सदर बाजार) से सभी भारी वाहन।
– गोकुल बैराज तिराहा से टैंक चौराहे की ओर सभी भारी वाहन।
– गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर सभी भारी वाहन।
– वृंदावन/मसानी से मथुरा शहर की ओर सभी छोटे/भारी वाहन।
– गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे की ओर सभी छोटे/भारी वाहन।
डायवर्जन
– जिन वाहनों को गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाना है वो वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जाएंगे।
– इसी प्रकार से जिन वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन से मसानी होते हुए मथुरा को आना है वो वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर से आ सकेंगे।
.
[ad_2]
Source link