Home News सचिन होजीवाला क्षेत्र में स्थित एथर कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग

सचिन होजीवाला क्षेत्र में स्थित एथर कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग

8
0
Listen to this article

बॉयलर, सिलेंडर और केमिकल ड्रम में एक के बाद एक 30 धमाके, दो मंजिला इमारत ढही, 4 घंटे बाद आग पर काबू

सूरत के सचिन होजीवाला क्षेत्र में स्थित एथर कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अंदर से लगातार विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटने से आग और भी विकराल हो गई, जिससे आसपास रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। केमिकल में आग लगने के कारण सभी फायर ऑफिसर ऑक्सीजन मास्क पहनकर आग बुझाने की कार्रवाई कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने आंखों में जलन और गले में जलन की शिकायत भी की। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.केमिकल ड्रम में ब्लास्ट के कारण दो मंजिला इमारत भी ढह गई। आसपास मौजूद टिन शेड वाले वेयरहाउस भी आग की चपेट में आ गए। धमाकों के कारण आसपास की इमारतों के कांच टूट गए और सामान जलकर राख हो गया। एथर कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग के बाद हुए धमाकों से बगल में स्थित श्री गीता टिम्बर प्लायवुड और शक्ति प्लायवुड कंपनी में भी आग फैल गई। श्री गीता टिम्बर प्लायवुड पूरी तरह जलकर राख हो गया।

डीसीपी राजेश परमार ने बताया कि एथर कंपनी के वेयरहाउस में आग लगी है। पुलिस ने करीब 1 किलोमीटर तक का क्षेत्र कॉर्डन कर दिया है और फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम कर रही है। अभी तक की जांच में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

आग विकराल होने के कारण अन्य फायर स्टेशनों से भी मदद बुलाई गई। फायर विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन पूरी तरह काबू पाने में काफी समय लगा। आग के कारण गोदाम में रखे माल को भारी नुकसान होने की आशंका है। आग का धुआं लगभग 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सूरत फायर विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर फाइटरों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू प् लिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here