सूरत के नासिरनगर में हुए डिमोलिशन और प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने के विवाद में नया कानूनी मोड़ सामने आया है। सूरत महानगरपालिका (SMC) के कमिश्नर राजकुमार बेनीवाल और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रंजन पटेल ने गुजरात हाईकोर्ट के सिंगल जज के आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी है। दोनों अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की है।
27 नवंबर को होना था उपस्थित गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस निखिल करियल ने 23 अक्टूबर को आदेश दिया था कि दोनों अधिकारी 27 नवंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करें कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए।
28 परिवारों के वैकल्पिक आवास का विवाद मामला नासिरनगर में मई 2026 में तोड़े गए 28 परिवारों के मकानों से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान प्रभावित परिवारों को मुफ्त वैकल्पिक आवास देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, बाद में महानगरपालिका ने अपना रुख बदलते हुए मुफ्त आवास देने से इनकार कर दिया। इस बदलाव पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी और दोनों जिम्मेदार पदाधिकारियों से जवाब मांगा था।
अब डिवीजन बेंच में सुनवाई
25 नवंबर को दोनों अधिकारियों की ओर से सिंगल जज के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की गई। 26 नवंबर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम.आर. पाठक और न्यायमूर्ति निर्झर देसाई की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई निर्धारित हुई। अब सवाल यह है कि डिवीजन बेंच व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश पर क्या निर्णय लेती है और प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आवास देने के मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
न्यायालय की अगली कार्रवाई और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर निगाहें टिकी हैं।













