Home News सुरत में घरेलू विवाद का खूनी अंजाम: पति ने लकड़ी के डंडे...

सुरत में घरेलू विवाद का खूनी अंजाम: पति ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की, फरार

31
0

सूरत शहर के लालगेट पुलिस थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया। पालिया ग्राउंड इलाके में रहने वाले एक पति ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी अरुणाबेन राठौड़ की लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति अशोक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अरुणाबेन पिछले दो वर्षों से अपने पति अशोक के साथ पालिया ग्राउंड इलाके में रह रही थीं। वह कबाड़ बीनकर अपना गुजर-बसर करती थीं, जबकि अशोक मजदूरी में राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था।

इसी दौरान गुस्से में आए अशोक ने अरुणाबेन के सिर पर लकड़ी के डंडे से दो से तीन वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अरुणाबेन की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अशोक रात के अंधेरे में घटनास्थल से फरार हो गया।

आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही लालगेट पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी अशोक की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूरत पुलिस के एसीपी आर. आर. आहीर ने बताया कि लालगेट थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी के सिर पर लकड़ी से वार किया, जिससे 45 वर्षीय अरुणाबेन की मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here