Home राज्य गुजरात पत्रकारों पर हमले के विरोध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन, दोषियों...

पत्रकारों पर हमले के विरोध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन, दोषियों पर FIR की मांग

0
22
SURAT
Listen to this article

सूरत। सूरत महानगरपालिका में कथित डिमोलिशन प्रकरण की रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों के साथ हुई कथित अभद्रता और हमले के विरोध में शनिवार को सामाजिक संगठन “आजाद हिंद स्वराज” के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के संस्थापक जयेश गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) को ज्ञापन देकर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों एवं मनपा मार्शलों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पत्रकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

ज्ञापन में मांग की गई कि घटना में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केवल प्रशासनिक कार्रवाई या तबादले तक सीमित न रहकर विधिसम्मत FIR दर्ज की जाए तथा दोषियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

जयेश गुर्जर ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को केवल तबादले के माध्यम से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।फिलहाल ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की समीक्षा किए जाने की बात कही गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here