सूरत। रतन मार्केट में शनिवार, 13 जून 2026 को व्यापारियों की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर मार्केट के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे।
सभा के दौरान सर्वसम्मति से आनंदराज वैष्णव को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं किशन मोटवानी को सचिव तथा राजीव चोपड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मार्केट के सुचारू संचालन एवं विकास कार्यों के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया।
बैठक में पिछले सात वर्षों का आय-व्यय एवं कार्यों का लेखा-जोखा व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने मार्केट के विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा मार्केट के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:• अध्यक्ष : आनंदराज वैष्णव• उपाध्यक्ष : राजीव भाई चोपड़ा• सचिव : किशन भाई मोटवानी



