Home क्राइम सचिन पुलिस ने हिट एंड रन मामले के आरोपी को घंटों में...

सचिन पुलिस ने हिट एंड रन मामले के आरोपी को घंटों में गिरफ्तार किया वही ₹13.73 लाख के विश्वासघात मामले में फरार आरोपी भी दबोचा

2
0
SACHIN POLICE
Listen to this article

सूरत, सचिन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हिट एंड रन मामले के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, वहीं ₹13.73 लाख की धोखाधड़ी एवं विश्वासघात के मामले में पिछले छह माह से फरार आरोपी को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पहले मामले में सचिन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव स्थित कमलम सोसायटी के पास वेदम स्कूल के सामने एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी रतनलाल सोहनलाल प्रजापति (30) को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में सूरत के भेस्तान क्षेत्र में रहता है।

दूसरे मामले में सचिन पुलिस ने ₹13.73 लाख के विश्वासघात के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी बटुकभाई दुलर्भभाई राबड़िया (59) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कपड़ा दलाल के रूप में शिकायतकर्ता एवं अन्य व्यापारियों से लगभग ₹13.73 लाख मूल्य की ग्रे साड़ियों का माल लेकर दूसरे व्यापारी को सौंपने के बाद भुगतान किए बिना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

तकनीकी सर्विलांस और मानव स्रोतों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here