300 मीटर दूर पुलिस स्टेशन और 50 मीटर पर नशामुक्ति केंद्र
लूडो-सांप-सीढ़ी-ताश खेलो और शराब पियो, ‘जश्न विला’ से 8 लड़कियां-14 युवक पकड़े गए
सूरत के डुमस में बापूजी की वाड़ी स्थित ‘जश्न विला 12-ए’ में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती की हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में शराब की महफिल सजी थी। इसमें युवक-युवतियां महंगी लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे थे। फार्म हाउस में विदेशी शराब की बोतलों के साथ सेलिब्रेशन चल रहा था, तभी पुलिस ने पार्टी में पहुंचकर रंग में भंग डाल दिया।


सूरत की पार्टी में विदेशी क्लब की तरह फैंसी टास्क-रूल्स
विदेशी क्लब की तरह लूडो, सांप-सीढ़ी और ताश जैसी गेम खेलकर कौन कितना शराब पिएगा, यह तय किया जाता था। हर गेम में अलग-अलग टास्क और रूल्स थे। जश्न विला में ‘जश्न’ करते पकड़ी गईं 8 लड़कियां और 14 युवक 21 से 27 वर्ष की उम्र के थे। इनमें कोई व्यापारी, कोई स्टूडेंट तो कोई नौकरीपेशा था।
सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि फार्महाउस के बाहर ही महंगी शराब की जली हुई बोतलें मिलीं। वहीं, सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन और 50 मीटर की दूरी पर नशामुक्ति केंद्र होने के बावजूद यहां शराब की हाई-प्रोफाइल महफिल चल रही थी। इससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर और नशामुक्ति केंद्र से 50 मीटर की दूरी पर स्थित फार्म हाउस में युवाओं द्वारा बर्थडे पार्टी के नाम पर बेखौफ होकर शराब की महफिल सजाई जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में डुमस पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर छापा मारा।


बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही शराब की महफिल पर पुलिस का छापा; 22 लोग हिरासत में, ₹1 करोड़ से अधिक का माल जब्त
पुलिस ने पार्टी में शराब के नशे में मौजूद सभी युवक-युवतियों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि सुल्तानाबाद में ‘बापूजी की वाड़ी’ फार्म हाउस पर देर रात करीब 2:30 बजे छापा मारा गया। इस दौरान फार्म हाउस से 22 युवक-युवतियां शराब की महफिल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में 8 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ कॉलेज छात्र हैं, कुछ निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं, जबकि कुछ नौकरी की तलाश कर रहे हैं। फार्म हाउस कितने रुपये में और किस उद्देश्य से किराए पर दिया गया था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए मालिक को बुलाकर जांच की जा रही है।
शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। शहर के बापूजी नी वाड़ी फार्म हाउस में चल रही एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान शराब की महफिल में शामिल करीब 22 लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने महंगी कारों और शराब समेत करीब ₹1.40 करोड़ का मुद्देमाल जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मुद्देमाल बरामद किया। यह पार्टी रिद्धि झरीवाला नामक युवती के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी और इसका आयोजन उसके मित्रों के समूह ने किया था।
पकड़े गए 22 लोगों में 14 युवक और 8 युवतियां/महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में कुछ विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। पार्टी के दौरान शराब की महफिल के साथ विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले जा रहे थे।
सूरत पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर फार्म हाउस पर छापा मारा गया। इस मामले में प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गुजरात में शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से और किसके माध्यम से लाई गई थी, इस दिशा में पुलिस गहन जांच कर रही है। इसके अलावा, बिना अनुमति ऐसी गतिविधि के लिए फार्म हाउस उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस जल्द ही फार्म हाउस के मालिक का बयान भी दर्ज करेगी।












