Home News भावनगर में नकली “रॉयल स्टैग” शराब ने 9 लोगों की जान ली,स्थानीय...

भावनगर में नकली “रॉयल स्टैग” शराब ने 9 लोगों की जान ली,स्थानीय पुलिस ने गृह विभाग को अंधेरे में रखा- SMC जांच में जुटी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

3
0
Listen to this article

भावनगर के लट्ठाकांड में नकली अंग्रेजी शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग प्रभावित होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे.

भावनगर के घोघा के खरकड़ी गांव में 16 अगस्त की रात 7 दोस्तों ने शराब पार्टी की थी, जिसमें नकली शराब पीने से उपेंद्रसिंह गोहिल की मौत हो गई। इसके बाद सामने आया कि उसी रात लट्ठाकांड हुआ था। भावनगर में नकली अंग्रेजी शराब पीने से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो अन्य मौतें संदिग्ध बताई जा रही हैं। इस तरह कुल 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5 गांवों के 23 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि गृह मंत्री ने कल यानी 18 अगस्त की आधी रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बैठक करने के बाद मामले की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) को सौंप दी। इसके बाद SP मयूरसिंह चावड़ा तत्काल भावनगर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस द्वारा गृह विभाग को पूरी जानकारी नहीं देने पर भी कड़ी नाराजगी जताई।

नकली शराब मामले में वरतेज पुलिस ने रात में मुख्य बूटलेगर गौतम सोलंकी समेत 21 लोगों के खिलाफ BNS और प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वहीं जिला SP नितेश पांडे ने वरतेज पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

गांधीनगर FSL की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में जब्त की गई बोतल में 38.59% मेथनॉल और केवल 0.94% इथेनॉल पाया गया। इसके अलावा मृतकों और उपचाराधीन मरीजों के ब्लड सैंपल में भी जहरीले मेथनॉल की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

SDM अक्षर व्यास ने बताया कि कल शाम उपेंद्रसिंह गोहिल और कार्तिक मकवाणा की मौत हुई थी। मूल रूप से इंदौर के रहने वाले नरेंद्रसिंह यादव भी ICU में भर्ती थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक ने अहमदाबाद से यात्रा की थी, इसलिए उसकी मौत किस कारण से हुई, यह पुलिस जांच का विषय है।

भावनगर से करीब 22 किलोमीटर दूर खरकड़ी गांव पहुंचने पर सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में गांव के सरपंच विपुलभाई वाघेला। लट्ठाकांड के कारण गांव के एक युवक की मौत और चार युवकों के इलाजरत होने से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच एक ही चर्चा है कि सरकार को अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद कराना चाहिए।सरपंच विपुल वाघेला ने कहा, “शराब पीने की वजह से हमारे गांव में यह घटना हुई है। शराब में कौन-सा केमिकल था और शराब कहां से आई, इसकी जानकारी नहीं है। हमारे गांव के उपेंद्रसिंह गोहिल की मौत हो गई है और अन्य युवक इलाज करा रहे हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई कर शराब का कारोबार बंद कराना चाहिए।” खरकड़ी के पास स्थित खांटड़ी गांव के सरपंच सनुभा गोहिल ने कहा कि इस घटना के कारण गांव का माहौल गमगीन हो गया है। उन्होंने अपील की कि जिस किसी ने भी शराब पी है, वह शर्म या डर किए बिना अस्पताल जाए और अपनी जांच करवाए।

कलेक्टर ने अपील की है कि पिछले 2 से 4 दिनों में रॉयल स्टैग ब्रांड की इस प्रकार की शराब का सेवन करने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे उसमें लक्षण हों या नहीं, तुरंत अस्पताल में भर्ती होकर जांच करवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here