मुंबई (एजेंसी)। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनाश्री वर्मा के साथ ‘रसोड़े में कौन था?’ पर परफॉर्म किया। इस वीडियो को चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों को यह सिंक वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में युजवेंद्र चहल ‘कोकीला बेन’ बने, तो वहीं मंगेतर धनश्री ‘गोपी बहू’ बनीं। वीडियो में धनश्री के क्यूट एक्सप्रेशन्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल ने कैप्शन में लिखा, ‘अब हमारा टर्न है। धनश्री तो बतोओ रसोड़े में कौन था? हमने कैसा सिकं किया। साथ ही इस डायलॉग पर रैप बनाने वाले म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते को भी टैग किया। उन्होंने उनको लिखा, यह लो हमारा वर्जन, तुम्हारी क्रिएटिविटी पर। इस वीडियो को इतना पसंद किया जा रहा है कि करीब एक घंटे में ही 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। फैंस में दोनों के एक्सप्रेशन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।
धनश्री ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह सच में हैरान करने वाला था। मैं इसे लूप पर देख सकती हूं। यू नेल्ड इट चहल। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने खेल के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा मशहूर यूट्यूबर के साथ एक बेहतरीन डांसर हैं। धनश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग ही पहचान बनाई है। धनश्री वर्मा के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और उनके व्यू मिलियंस में हैं।