असम की युवती को बंधक बनाकर करवा रहा था देह व्यापार .
होटल में काम देने के बहाने गंदा धंधा करवाने लगा मालिक, बीजेपी से जुड़ा है आरोपी.
कई राज्यों से है कनेक्शन.
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। असम की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक बीजेपी नेता को दबोचा है। आरोप है कि उसे नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल दिया गया। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने असम की 32 वर्षीय महिला को देह व्यापार के दलदल में धकेलने के आरोप में एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान अतुल चौरसिया के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि उसकी प्राथमिक सदस्यता को निलंबित करने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। जबलपुर शहर के भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि अतुल चौरसिया किसी भी पार्टी पद पर नहीं हैं।




जबलपुर के थाना गढा पुलिस ने अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके ऊपर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
महिला का आरोप- बलात्कार किया, देह व्यापार में धकेला.
पीड़िता ने बताया कि उसे होटल में मैनेजमेंट के काम के लिए जबलपुर लाया गया था. इसके बाद गढ़ा थाना क्षेत्र की गढ़ा बजरिया में स्थित अतिथि होटल में पिछले एक साल से बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसे न केवल देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, बल्कि होटल संचालक और इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसकी सहयोगी शीतल ने कई बार उसके साथ बलात्कार भी किया. पीड़िता को इस दौरान न कोई मेहनताना दिया गया, न ही उसे बाहर जाने की इजाजत थी. उसे डराया-धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया.चौरसिया को महिला की शिकायत पर रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी पीके शर्मा ने बताया कि उस पर बलात्कार करने का भी आरोप है। मथुरा प्रसाद दुबे के रूप में पहचाने जाने वाला एक अन्य आरोपी फरार है। असम की मूल निवासी महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रोजगार की तलाश में 2023 में जबलपुर आई थी।
पुलिस ने बताया कि परिस्थितियों का फायदा उठाकर चौरसिया और दुबे ने डेढ़ साल पहले उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। थाना प्रभारी ने कहा, ‘महिला ने कुछ महीने पहले अपने उत्पीड़कों से खुद को यह कहकर मुक्त कराया कि वह असम में अपनी बीमार मां से मिलना चाहती है। आरोपियों ने उसे कुछ पैसे दिए और जाने दिया।’ उन्होंने बताया कि पीड़िता को किश्तों में 60 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद महिला जबलपुर के लॉर्डगंज इलाके में किराए पर रहने लगी। पुलिस ने रविवार देर रात गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में छापा मारा और आरोपी अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर आगे की जांच पड़ताल शुरू की। तो वही शीतल उर्फ मथुरा दुबे फरार चल रही है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के होटल में शीतल उर्फ मथुरा दुबे लड़कियां सप्लाई करता था. इसके लिए आरोपी असम, महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली से भी लड़कियों को झांसा देकर बुलवाया जाता था। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक सभी तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक यह केस एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा कर सकती है। आरोपी ने उसे फिर से देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जिसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3 (परिसर को देह व्यापार स्थल के रूप में उपयोग करने की अनुमति देना) और धारा 5 (देह व्यापार के लिए किसी व्यक्ति को खरीदना, प्रेरित करना या ले जाना) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 296 (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील कृत्य और गाने), 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
CCTV, रजिस्टर और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस.
गढ़ा पुलिस होटल के गेस्ट एंट्री रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई स्थानीय नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित सेक्स रैकेट है, जो काफी समय से ऑपरेट हो रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।
होटल का मालिक भाजपा नेता ही
होटल अतिथि का मालिक अतुल चौरसिया ही है। वह रानी दुर्गावती मंडल का पूर्व अध्यक्ष रहा है। वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। होटल पर कार्रवाई करने के लिए गढ़ा थाना पुलिस जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है।
