Home News फ्लैट के नाम पर 20.51 लाख की ठगी: दमन नगरपालिका अध्यक्ष और...

फ्लैट के नाम पर 20.51 लाख की ठगी: दमन नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष पर FIR का आदेश

204
0

दमन,दमन नगरपालिका के अध्यक्ष एसपी दमनिया और भाजपा अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शौकत मीठाणी के खिलाफ फ्लैट देने के नाम पर 20.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। व्यारा की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका वनीताबेन टील ने दोनों पर ठगी की शिकायत की, जिस पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है।मामला वर्ष 2012 का है, जब शिक्षिका वनीताबेन फ्लैट लेने की मंशा से दमन पहुंचीं। वहां उनकी पहचान दमन के राजनीतिक और बिल्डर क्षेत्र से जुड़े एसपी दमनिया और शौकत मीठाणी से हुई। दोनों ने फ्लैट देने का भरोसा दिलाकर समय-समय पर उनसे कुल 20.51 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन आज तक फ्लैट नहीं सौंपा। जब शिक्षिका ने बार-बार फ्लैट की मांग की, तो दोनों ने आश्वासन दिया कि उन्हें बेहतर लोकेशन पर उसी कीमत में शानदार फ्लैट मिलेगा। परंतु न तो कोई फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़िता ने दमन पुलिस और दमन एस.पी को शिकायत भी की, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हुई।

आखिरकार न्याय की आस में पीड़िता ने व्यारा के अधिवक्ता नितिन एस.प्रधान के माध्यम से दमन कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए दमन पुलिस को एसपी दमनिया और शौकत मीठाणी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। यह मामला प्रशासनिक व राजनीतिक प्रभाव के चलते कानून की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here