Home News IIM छात्रा से स्विगी डिलीवरी बॉय की छेड़छाड़, OTP मांगते समय अश्लील...

IIM छात्रा से स्विगी डिलीवरी बॉय की छेड़छाड़, OTP मांगते समय अश्लील हरकत

10
0
Listen to this article

अहमदाबाद के पॉश इलाके माने जाने वाले वस्त्रापुर स्थित प्रतिष्ठित IIM संस्थान के कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। IIM कैंपस की हॉस्टल में रहकर MBA की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के डिलीवरी बॉय पर अश्लील हरकत करने, अभद्र इशारे करने और गंदी टिप्पणियां करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की आधिकारिक शिकायत के आधार पर वस्त्रापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत में दर्ज जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त को शाम के समय IIM की छात्रा ने स्विगी ऐप के जरिए एक रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर किया था। रात करीब 8 बजे एक मोबाइल नंबर से छात्रा को फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए कहा कि वह दूसरे माले पर पहुंच गया है। इस पर छात्रा ने उसे पहले माले पर आने के लिए कहा। जब छात्रा ऑर्डर लेने के लिए पहले माले पर सीढ़ियों के पास पहुंची, तो वहां खड़े डिलीवरी बॉय ने फूड पैकेट देने के लिए उससे OTP मांगा। OTP मांगने की आड़ में डिलीवरी बॉय ने छात्रा के शारीरिक रूप-रंग को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। छात्रा के आरोप के मुताबिक, डिलीवरी बॉय ने फूड पैकेट को अजीब तरीके से पकड़ रखा था और अपने कपड़े भी अनुचित तरीके से रखते हुए छात्रा की ओर अभद्र इशारे किए। डिलीवरी बॉय के इस अचानक और आपत्तिजनक व्यवहार से घबराई छात्रा ऑर्डर लेकर तुरंत अपने कमरे की ओर भाग गई और अपनी सहेलियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। इसके बाद पूरा मामला IIM प्रबंधन के समक्ष रखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए संस्थान की इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी के सदस्य-सचिव और दोस्तों के साथ पीड़ित छात्रा वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन पहुंची और कानूनी शिकायत दर्ज कराई।घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। इसके बाद पूरा मामला IIM प्रबंधन के समक्ष रखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए संस्थान की इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी के सदस्य-सचिव और दोस्तों के साथ पीड़ित छात्रा वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन पहुंची और कानूनी शिकायत दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here