Home News दो करोड़ के बीमे के लिए बेटे की सुपारी देकर हत्या,पिता समेत...

दो करोड़ के बीमे के लिए बेटे की सुपारी देकर हत्या,पिता समेत 5 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

7
0
Listen to this article

मुरादाबाद: 2.10 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लिए बेटे की कथित हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, पिता ने अधिवक्ता के साथ मिलकर 3.5 लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे अनिकेत की हत्या कराई और वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

कुन्दरकी पुलिस ने पिता बाबूराम शर्मा समेत पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बाबूराम को कथित गिरोह का सरगना बताया है।मुरादाबाद में दो करोड़ के बीमे के लिए अपने ही सगे बेटे की हत्या करने वाले पिता समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी कर दी गई है। पिता ने वकील के साथ साठगांठ कर 3.5 लाख की सुपारी देकर बेटे की हत्या कराई थी।
यूपी के मुरादाबाद में कुन्दरकी थाना पुलिस ने 2.10 करोड़ का बीमा क्लेम लेने के लिए सगे बेटे की सुपारी देकर हत्या कराने वाले बहजोई निवासी आरोपी बाबूराम शर्मा, अधिवक्ता आदेश कुमार समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर लगाई है। इनके खिलाफ एसओ कुन्दकरी की ओर से थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। बेटे को मारने के बाद हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। पिता को ही पुलिस ने गैंग का सरगना बताते हुए कार्रवाई की है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एसओ कुन्दरकी हंभीर सिंह की ओर से थाने में संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी कुढ़फतेहगढ़ के गांव छाबड़ा निवासी बाबूराम शर्मा और उसके चार साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बाबूराम शर्मा इस गिरोह का सरगना है। मुकदमे में उसके अलावा गैंग के सक्रिय सदस्य मझोला के सूर्यनगर ढक्का वासुदेश कालोनी में रहने वाले अमरोहा के नौगांवा सादात थाना के रतनपुर निवासी अधिवक्ता आदेश कुमार, रामपुर के शाहबाद थाना के गांव नटिया खेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तन व तहब्बुर मेवाती और शाहबाद थाना के रुस्तमनगर निवासी साजिद मेवाती को आरोपी बनाया गया है।

पिता को बताया गया गिरोह का सरगना
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार, कुन्दरकी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बाबूराम शर्मा को गिरोह का सरगना बताया गया है. उसके साथ अधिवक्ता आदेश कुमार, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मेवाती और साजिद मेवाती को सक्रिय सदस्य बनाया गया है. पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था.

2.10 करोड़ की पॉलिसी, फिर हत्या की साजिश
पुलिस की जांच के मुताबिक, बाबूराम शर्मा ने अधिवक्ता आदेश कुमार के साथ मिलकर अपने बेटे अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराई थी. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर बीमा की रकम हासिल करने के लिए अनिकेत की हत्या की योजना बनाई. पुलिस का दावा है कि इस काम के लिए असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.

अगवा कर कुन्दरकी लाए, फिर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, असलम अपने साथ तहब्बुर मेवाती और साजिद को लेकर बहजोई पहुंचा. वहां से अनिकेत को अगवा कर कुन्दरकी थाना क्षेत्र में लाया गया. आरोप है कि रॉड से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया और अनिकेत की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर मौके पर छोड़ दिया गया, ताकि पुलिस को मामला हादसा लगे.

16 नवंबर 2025 को मिला था शव
अनिकेत शर्मा का शव 16 नवंबर 2025 की रात कुन्दरकी क्षेत्र में जैतपुर के पास एक खेत में खून से लथपथ मिला था. शुरुआती तौर पर परिजन इसे हादसा बता रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर मामला हत्या का निकला. इसके बाद 4 दिसंबर 2025 को पुलिस ने बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान और तहब्बुर मेवाती को गिरफ्तार कर कथित साजिश का खुलासा किया था.

अब गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई
हत्या के मामले की जांच के बाद कुन्दरकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार की थी. इसे एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा गया, जहां गैंग चार्ट को मंजूरी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल हत्या के मामले में जमानत पर बाहर हैं और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here