Home राज्य गुजरात रतन मार्केट में हुआ भव्य होली उत्सव का आयोजन, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर...

रतन मार्केट में हुआ भव्य होली उत्सव का आयोजन, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0
12
Listen to this article

सूरत। रतन मार्केट द्वारा आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में व्यापारी और स्टाफ बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-गुलाल और भाईचारे के माहौल में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के सूरत जिला अध्यक्ष एवं शिव शक्ति स्वीट्स के मालिक घनश्याम सेवग की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व FOSTTA अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व महासचिव चंपालाल बोथरा तथा FOSTTA के पूर्व डायरेक्टर (मीडिया प्रभारी) रंगनाथ भी कार्यक्रम में पधारे। इसके अलावा FOSTTA फॉर्म के डायरेक्टर एवं श्री राम मार्केट के अध्यक्ष नरेश चुगलानी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। दर्शन मार्केट के अध्यक्ष हरीश लालवानी ने भी अपनी टीम के साथ सहभागिता की। सभी अतिथियों का रंग-गुलाल एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। यह आयोजन आपसी एकता, भाईचारे और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

ratan-market-committee-holi-celebration

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here