Home राज्य गुजरात सूरत में वैष्णव समाज का भव्य हनुमान जन्मोत्सव और परिचय सम्मेलन 5...

सूरत में वैष्णव समाज का भव्य हनुमान जन्मोत्सव और परिचय सम्मेलन 5 अप्रैल को लेउवा पाटीदार सांस्कृतिक भवन, सरोली में होगा भव्य आयोजन

0
12
KRANTI SAMAY
Listen to this article

सूरत: राजस्थान श्री वैष्णव चार सम्प्रदाय समाज ट्रस्ट, सूरत (दक्षिण गुजरात) के तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल 2026, रविवार को हनुमान जन्मोत्सव एवं परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम लेउवा पाटीदार सांस्कृतिक भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे गणेश वंदना के साथ होगी, जिसके बाद भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पनभोग और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाज के बच्चों द्वारा भगवान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बनेगा।कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे भजन गायक पुखराज जी वैष्णव और मुकेश जी द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही स्थानीय वैष्णव समाज के सदस्यों द्वारा भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही समाज के युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिससे योग्य जीवनसाथी की तलाश में सहूलियत मिल सके। समाज में बढ़ती इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उपयोगी योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा और ट्रस्ट द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के लिए विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

इस आयोजन में देशभर से वैष्णव समाज के लोग शामिल होंगे। समाज अध्यक्ष आनंदराज कालूदासजी वैष्णव ने सभी समाज बंधुओं से इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here