सूरत। सूरत सिविल सेवा मंडली द्वारा इस वर्ष होली का पर्व जरूरतमंद बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंडली के अरुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संत एकनाथ प्राथमिक शाला, कतारगाम एवं आसपास की झुग्गी बस्तियों में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को होली किट वितरित की गई।
किट में गुलाल, पिचकारी, फुग्गे, मिठाई, चॉकलेट और नमकीन आदि सामग्री शामिल थी। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर मंडली के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं।
मंडली समय-समय पर गौशाला, अनाथाश्रम, सिविल हॉस्पिटल, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा वृद्धाश्रम में भी सेवा कार्य करती रहती है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और त्योहारों की खुशियां सबके साथ बांटना है।
इस सेवा कार्य के माध्यम से मंडली ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए होली के पर्व को यादगार बना


