Home राज्य गुजरात ड्यूटी के दौरान हादसे में शहीद होमगार्ड के परिजनों को ₹4.05 लाख...

ड्यूटी के दौरान हादसे में शहीद होमगार्ड के परिजनों को ₹4.05 लाख की सहायता

4
0
Listen to this article

सूरत, सूरत (ग्रामीण) होमगार्ड्स दल की बारडोली यूनिट के होमगार्ड सदस्य स्व. किरणभाई नानसिंहभाई चौधरी (सनद नंबर–375) का ड्यूटी के दौरान हुए दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद गुजरात राज्य होमगार्ड्स वेलफेयर फंड से उनके परिवार को आर्थिक सहायता मंजूर की गई

कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स, गुजरात राज्य, अहमदाबाद द्वारा ₹4,05,000/- (अक्षरों में रुपये चार लाख पाँच हजार मात्र) की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई। यह सहायता राशि का चेक दिनांक 08/02/2026 को परेड ग्राउंड में सूरत (ग्रामीण) जिला कमांडेंट संजय के. पटेल के करकमलों से स्व. किरणभाई चौधरी की पत्नी गं.स्व. अमिषाबेन किरणभाई चौधरी को उनके बच्चों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर (लीगल) जय पटेल, कार्यालय स्टाफ पार्थिविक पटेल, कृष्णा बोर्से, कैलाश माली, बारडोली यूनिट के इन-चार्ज ऑफिसर कमांडिंग मनोजभाई पटेल, यूनिट के समस्त होमगार्ड सदस्य, एन.सी.ओ. तथा अधिकारी अनिल वळवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात स्टाफ ऑफिसर (लीगल) जय पटेल द्वारा होमगार्ड सदस्यों को कानून संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। वहीं जिला कमांडेंट एस. के. पटेल ने परेड, ड्यूटी, बंदोबस्त एवं वेलफेयर से संबंधित सामान्य दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here