Home राज्य गुजरात वैष्णव समाज सूरत का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न

वैष्णव समाज सूरत का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न

0
33
Listen to this article

सूरत। राजस्थान श्री वैष्णव चार सम्प्रदाय समाज ट्रस्ट, सूरत द्वारा आयोजित प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 मार्च 2026 को भव्य रूप से किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में समाज की 10 टीमों ने भाग लिया और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद बालोतरा वेरियस टीम विजेता बनी, जबकि जोधाणा फाइटर्स उपविजेता रही।विजेता टीम को ₹15,000 और उपविजेता टीम को ₹11,000 की नकद राशि 5 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान की जाएगी।

इस आयोजन में विभिन्न प्रायोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टाइटल स्पॉन्सर Divine Silk (दीपक मांडा) रहे, टी-शर्ट स्पॉन्सर DS Agency (धर्मेश बड़ा गुड्डा) रहे, ट्रॉफी स्पॉन्सर DC Textile Agency तथा समाज के अध्यक्ष आनंद जी वैष्णव (बाबरा) रहे। टॉस स्पॉन्सर भवंानी मेडिकल (मुकेश रानी) रहे और मैन ऑफ द सीरीज के प्रायोजक किस्मत कलेक्शन (विनोद खारड़ी) बने। पानी की व्यवस्था भरत जी बोरडी द्वारा की गई। इसके अलावा अन्य समाज बंधुओं ने भी टीम स्पॉन्सरशिप और सहयोग दिया।

पूरे आयोजन की जिम्मेदारी युवा अध्यक्ष मुकेश रानी, जगदीश धनी और अमन वैष्णव के नेतृत्व में युवा टीम और खेल समिति ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगियों का मोमेंटो और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here