Home News सचिन में A to Z अस्पताल के ऊपर मकान में भीषण आग:...

सचिन में A to Z अस्पताल के ऊपर मकान में भीषण आग: फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोई जनहानि नहीं

33
0
Listen to this article

सूरत के सचिन इलाके में आज अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सचिन स्थित A to Z अस्पताल के ऊपर बने मकान की टॉप फ्लोर पर अचानक आग भड़क उठी। दोपहर के समय लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

अस्पताल के ठीक ऊपर आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों, उनके परिजनों और आसपास के स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम और पुलिस को सूचना दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड का काफिला करीब 5 गाड़ियों के साथ कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गया।

फायर फाइटरों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को और फैलने से रोकने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दूसरी ओर, सचिन पुलिस स्टेशन का काफिला भी तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने अस्पताल के आसपास जमा हुई लोगों की भारी भीड़ को हटाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। प्राथमिक जांच के अनुसार, मकान की टॉप फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग नीचे स्थित अस्पताल तक नहीं पहुंची।

इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल फायर विभाग द्वारा कूलिंग की कार्रवाई पूरी कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here