Home गुजरात परम मल्टी स्पेशयालिटी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ महिलाकर्मी ने लगाए छेड़छाड़...

परम मल्टी स्पेशयालिटी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ महिलाकर्मी ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

236
0

सूरत,शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र स्थित अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है| जिसके आधार पर शहर की महिधरपुरा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है|

जानकारी के मुताबिक सूरत के लाल दरवाजा क्षेत्र परम मल्टी स्पेशयालिटी होस्पिटल में काम करनेवाली एक महिला कर्मचारी ने होस्पिटल के ही डॉ. चेतन पटेल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई है| महिला का आरोप है कि डॉ. चेतन पटेल पिछले काफी समय से उसे मैसेज और शारीरिक छेड़छाड़ करता है| चेतन पटेल की हरकतों के बारे में महिलाकर्मी ने अपने परिवार को बताया| जिसके बाद महिला के पति और उसके दोस्तों ने अस्पताल में जाकर हंगामा शुरू कर दिया| इसकी जानकारी मिलते ही महिधरपुरा पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मामले को शांत कराया| साथ ही महिलाकर्मी की शिकायत के आधार पर डॉ. चेतन पटेल को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here