Home क्राइम मुंबई में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

190
0
kranti samay

महाराष्ट्र में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 40 साल के एक शख्स ने इस जघन्य हरकत को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के बांद्रा पूर्व के संजीवनी नगर इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई. दुष्कर्म करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को नागरिकों ने पकड़ कर निर्मल नगर पुलिस को सौंप दिया. एक नागरिक की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनव्वर मलिक (40) के रूप में हुई है। आरोपी मुनव्वर मलिक निर्मल नगर थाना क्षेत्र के संजीवनी नगर में रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पिछले तीन माह से बार-बार दुष्कर्म कर रहा था. इसकी भनक आसपड़ोस के लोगों को लग गई। उसके बाद नागरिकों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और निर्मल नगर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी मुनव्वर के खिलाफ पोक्सो के तहत बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी निर्मल नगर पुलिस की हिरासत में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here