Home अहमदाबाद जन्मदात्री ने दो महीने की मासूम बच्ची को तीसरी मंझिल से फैंका...

जन्मदात्री ने दो महीने की मासूम बच्ची को तीसरी मंझिल से फैंका हत्या के आरोप में माता गिरफ्तार

161
0
तीसरी मंझिल से फैंका हत्या के आरोप में माता गिरफ्तार

अहमदाबाद,शहर के सिविल अस्पताल में एक जन्मदात्री ने अपनी दो महीने की मासूम बच्ची को तीसरी मंझिल से फैंक उसे मौत के घाट उतार दिया| महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जन्म से ही बच्ची रोगग्रस्त थी जिससे परेशान होकर महिला ने उसकी हत्या कर दी| आणंद जिले की पेटलाद तहसील के रावली गांव निवासी आसिफमियां मलेक और पत्नी फरजानाबानु के परिवार में दो महीने पहले बेटी का जन्म हुआ था|

बेटी जन्म से बीमार थी जिससे उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया था| जहां डॉक्टर ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से उसकी तबियत खराब हुई थी| बाद में अंतडी का हिस्सा बाहर निकलने पर नडियाद के सिविल अस्पताल में उसका उपचार कराया गया| लेकिन उसकी तबियत में सुधार ना देख बच्ची को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया था| रविवार की सुबह आसिफमियां ने अस्पताल के वार्ड 3 में अपनी दो महीने की बेटी गायब होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी| सच्चाई यह थी कि जन्मदात्री फरजाना ने दो महीने की बेटी को अस्पताल की तीसरी मंझिल से नीचे फैंक दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी| बेटी को नीचे फैंकने का बाद फरजाना ने उसके लापता होने का नाटक किया| लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों ने फरजाना के झूठ की पोल खोल दी| अस्पताल के सीसीटीवी चेक करने पर उसमें फरजाना अपनी बेटी को तीसरी मंझिल से फैंक दिख रही है| इस खुलासे के बाद आसिफमियां ने शाहीबाग पुलिस थाने में पत्नी फरजाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है| पूछताछ में फरजाना ने बताया कि बेटी जन्म से ही बीमार रहती थी जिससे वह परेशान हो गई थी| इस वजह से उसने अपनी बेटी को तीसरी मंझिल से फैंक दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here