Home गुजरात पति की मौत की खबर मिलने के आधे घंटे बाद पत्नी की...

पति की मौत की खबर मिलने के आधे घंटे बाद पत्नी की भी मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी

129
0

नवसारी,मोटर साइकिल स्लीप होने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी| यह खबर जब उसकी पत्नी को मिली तो उसने भी 30 मिनट बाद दुनिया को अलविदा कर दिया और अनंत यात्रा पर निकल गई| पति-पत्नी की एक साथ अर्थी निकली|

पति और पत्नी दोनों अलविदा कर गई दुनिया से

घटना नवसारी जिले की खेरगाम तहसील के तोरणवेरा गांव की है| तोरणवेरा गांव निवासी अरुण गावित गुरुवार की रात जब अपने घर लौट रहा था, तब गांव के निकट मोटर साइकिल स्पील हो गई थी| इस घटना में गंभीर चोट लगने से अरुण गावित की मौत हो गई| पति की मौत की खबर सुनते ही अरुण गावित की पत्नी भावना गावित गिरकर बेहोश हो गई| भावना को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया| लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया|

डॉक्टर ने भावना की मौत का कारण हार्टअटैक बताया| भावना ने पति अरुण की मौत के ठीक आधे घंटे बाद अपना शरीर छोड़ दिया| पति-पत्नी की मौत से उनके दो संतान अनाथ हो गए हैं| पति-पत्नी की एक साथ घर से निकली अर्थियां देख सभी आंखें नम हो गईं| भावना गावित खेरगाम के पूर्व सरपंच थी| सेवाभावी दंपत्ति की मौत से तोरणवेरा गांव में शोक का माहौल है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here