Home गुजरात नवसारी मेंधर गांव में बाढ़ में फंसे 29 लोगों को एयरलिफ्ट किया...

नवसारी मेंधर गांव में बाढ़ में फंसे 29 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया

232
0

नवसारी (ईएमएस)| मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण गुजरात में धुआंधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई नदियों में बाढ़ आ गई है| जिले के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है और इसमें कई लोग फंसे हुई है| बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है| नवसारी जिले की गणदेवी तहसील के मेंधर गांव में बाढ़ में फंसे 29 लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया| दूसरी ओर वांगरी गांव में रेस्क्यू के लिए गई एनडीआरएफ की बोट पलट गी, जिसमें एनडीआरएफ के दो जवान समेत तीन स्थानीय बह गए| दरअसल एनडीआरएफ की बोट में 5 जवान सवार थे और वह उस समय पलट गई, जब टीम रेस्क्यू के लिए जा रही थी| बाट में एक स्थानीय भी सवार था| घटना में तीन जवान बोट के साथ बच गए| जबकि दो जवान समेत एक स्थानीय शख्स पानी में बहे तीनों को बचाने की कवायद जारी है| भारी बारिश के कारण नवसारी जिले में बाढ़ से हालात है| नवसारी जिला कलेक्टर के मुताबिक पूर्णा और कावेरी नदी में जलस्तर बढ़ा है| साथ ही ऊपरी हिस्सों में हो रही भारी बारिश का पानी भी जिले में आने से बाढ़ से हालात हैं| जिले से अब तक 320 लोगों का स्थानांतरण किया गया है| निचले इलाकों के लोगों को एलर्ट कर दिया गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here