Home उत्तर प्रदेश फर्जी नाम से अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका...

फर्जी नाम से अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका अनीता सिंह गिरफ्तार

168
0
Listen to this article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला के प्रमाण पत्र को लगाकर अंबेडकरनगर जिले में अनीता सिंह शिक्षिका के रुप में काम कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया कि पुष्पेन्द्र नाम के व्यक्ति ने अनीता सिंह को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया था और नौकरी भी दिलाई थी।अनीता सिंह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर अंबेडकरनगर में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। वह मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसे लक्ष्मणपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।बता दें उत्तर प्रदेश में अनामिका शुक्ला के प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदेश के 100 से अधिक स्थानों पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिकाओं को नौकरी दी गयी थी। अब इसका खुलासा होने पर आरोपी एक-एक करके पकड़े जा रहे हैं।

अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here