Home क्राइम घर में जबरन घुसे युवक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग लड़की के...

घर में जबरन घुसे युवक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग लड़की के साथ

360
0

बनासकांठा,  जिले के पालनपुर की नाबालिग छात्रा अपने घर में पढ़ाई कर रही थी, तब एक युवक अचानक जबरन घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद युवक ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने किसी से कहा वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मार देगा| लड़की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| बनासकांठा जिले के पालनपुर में रहनेवाली 17 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा के पिता की दुकान चलाते हैं| जहां पिछले 7-8 महीने से एक युवक अक्सर सिगरेट पीने आता था| जिसकी वजह से युवक से लड़की परिचय हुआ| युवक लड़की से बातचीत के बहाने उसके करीब जाने की कोशिश करने लगा| चार महीने पहले लड़की अपने घर में रात साढ़े ग्यारह बजे पढ़ाई कर रही थी| कमरे की बत्ती चालू होने से लड़की की माता को नींद नहीं आ रही थी, जिससे वह ऊपर के कमरे में सोने चली गई| तब युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया| कोई काम होगा यह सोचकर लड़की ने युवक के लिए दरवाजा खोल दिया और जबरन घर में घुसकर बैठ गया| लड़की ने जब अपनी माता को बुलाने को कहा तो युवक ने मना कर दिया| जिसके बाद युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी| लड़की जब मना किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी| लड़की की खामोशी ने युवक की हिम्मत बढ़ा दी और उसने लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद युवक ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मार देगा| युवक की धमकी से लड़की इतना डर गई कि उसने किसी से कुछ नहीं कहा और अपने ननिहाल चली गई| युवक वहां पहुंच गया और लड़की की नानी के घर के ईर्द गिर्द घूमने लगा| एक दिन लड़की की नानी ने उसे देख लिया और फटकार लगाकर युवक को भगा दिया| गत 24 अक्टूबर को लड़की ननिहाल से अपने घर लौट आई| लड़की के लौटने के बाद युवक उसके घर के सामने बैठा रहता और उसे घूरा करता था| तंग आकर आखिरकार लड़की ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत कर दी| माता-पिता के कहने पर आखिर नाबालिग लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस ने रपट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here