Home देश-दुनिया भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न, मोदी बोले- जनता और देश का...

भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न, मोदी बोले- जनता और देश का विकास ही जीत का मूलमंत्र

281
0

नई दिल्ली (एजेसी)। बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के 11 राज्यों में 59 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी मोदी मैजिक ने खूब असर दिखाया। भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता और देश का विकास ही इस जीत का मूलमंत्र है। उन्होंने इस जीत के लिए देश की जनता और भाजपा तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मोदी ने कहा कि मैं आज आभार व्यक्त करता हूं, महान देश की महान जनता का। देश के कोटि-कोटि नागरिकों का धन्यवाद। धन्यवाद इसलिए नहीं कि भाजपा को सफलता दिलाई, बल्कि लोगों ने इस महान पर्व को उत्साह के साथ मनाया। कल सुबह से देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी पर थी, सोशल मीडिया पर थी। लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था जो भारत में है, वह पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। हर राजनीतिक दलों से लोगों की यही अपेक्षा है। देश के विकास के लिए काम करो। नतीजों ने साबित किया है कि काम करोगे तो ही जीत मिलेगी। जनता जनार्दन ने 21वीं सदी में देश की राजनीति का आधार देश का विकास तय किया है। जनता देश और अपने राज्य का विकास चाहती है। यह सबसे बड़ी कसौटी और चुनाव का आधार है। जो लोग ये नहीं समझ रहे हैं, उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है। भाजपा और एनडीए की जीत की सबसे बड़ी वजह लोगों और देश का विकास को सर्वोपरि रखा गया है। हम सभी कार्यकर्ता उस संकल्प से बंधे हुए हैं, जो देश को आगे ले जाए। ऐसे काम करें जो लोगों और देश के हित में हो। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की अवश्यकताओं को समझती है।
मोदी ने कहा कि नतीजों में हार-जीत अपनी जगह है। लेकिन, चुनवा प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। पूरे देश को बधाई। सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक, चुनाव आयोग, सुरक्षाबल, स्थानीय निकाय को भी बधाई। चुनाव परिणाम में पहले से अब कहीं बदलाव आया है। एक भी पोलिंग स्टेशन पर रिपोलिंग न होना, कोरोना काल में अच्छी वोटिंग होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पारदर्शी होने का नतीजा है। हमने इतना बड़ा चुनाव संपन्न कराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला है, लाखों कार्यकर्ताओं को बधाई। हर कार्यकर्ता और उसके परिवार को बधाई।
पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की प्रभावी रणनीति का परिणाम। नड्डा जी आगे बढ़ो, हम सभी आपके साथ है। नतीजों का निहितार्थ बहुत गहरा है, मायने बहुत बड़े हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका परचम देश के नागरिकों ने देश में फहराया है। याद कीजिए कभी हम दो सीट और दो कमरों में थे। आज हम देश के हर कोने और लोगों के दिल में हैं। कैसे हुआ, कल जो नतीजे आए हैं, उसी में इसका उत्तर निहीत है। देश के विकास के लक्ष्य के साथ इमानदारी से काम करें। 24 घंटे देश के विकास के लिए काम करें। हमने देश के सभी हिस्सों में जीत दर्ज की है। उन्होंने उप्र, मप्र की जीत का भी जिक्र किया।
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत की है। लोगों ने डबल इंजन की सरकार के कामों पर फिर से मुहर लगाई। देश के लोगों ने उपचुनावों और बिहार विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है। देश की जनता को बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here