Home कोरोना भारत में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से नीचे

भारत में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से नीचे

245
0
भारत में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से नीचे

नई दिल्ली (एजेसी)। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। संक्रमित होने वाले मामलों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या हो गई है। रविवार को देश में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से भी नीचे आ गई। यह कोविड-19 महामारी के लंबे समय बाद ऐसा हुआ है। रविवार देर रात 10:00 बजे तक 29129 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 35057 रही है। देश में संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 3.95 लाख रह गई है। अब तक कुल केस 96.73 लाख हो गए हैं।

भारत में बदलते मौसम के बीच अच्छी खबर है कि देश में संक्रमित होने वालों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या है। रविवार को रात 10:00 बजे तक देश में 29 हजार 129 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 35 हजार 57 रही। इसके साथ ही देश में कुल केस 96 लाख 73 हजार 658 हो गए हैं। वहीं, एक्टिव केस 138 दिनों बाद चार लाख के नीचे आ गए हैं। रविवार को इनकी संख्या 3 लाख 95 हजार 750 रही। 35 हजार से अधिक लोगों की रिकवरी के साथ ही कुल आंकड़ा 91 लाख 35 हजार 3 हो गया है। देश में कोरोना से मौत के मामले भी घट रहे हैं।

रविवार को 324 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 1 लाख 40 हजार 544 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।राज्यों की बात करें तो केरल में सर्वाधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां रविवार को 4 हजार 777 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 5 हजार 217 रही, 28 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 4757 नए मामले सामने आए हैं। रिकवर होने वालों की संख्या 7486 रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2706 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 4622 रही।

यहां मृतकों की संख्या देश में सर्वाधिक 69 रही। दिल्ली में मरने वालों की संख्या अब तक 9643 हो गई है। दक्षिण भारत के अन्य राज्यों कर्नाटक में 1321, आंध्रप्रदेश में 667, तमिलनाडु में 1320, उत्तर प्रदेश में 1932, राजस्थान में 2089, छत्तीसगढ़ में 1229, हरियाणा में 1498, गुजरात में 1455, मध्यप्रदेश में 1455 नए मामले सामने आए हैं। इन सभी राज्यों में रिकवरी के मामले संक्रमित होने वालों से अधिक रहे हैं। अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here