Home दुनिया थाईलैंड के राजा की प्रेमिका की

थाईलैंड के राजा की प्रेमिका की

348
0
थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत

बैंकाक (एजेंसी)। थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की गर्लफ्रेंड सीनीत की करीब एक हजार फोटोज लीक कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें काफी तस्वीरें न्यूड हैं। माना जा रहा है कि राजा की पत्नी सुथिडा और गर्लफ्रेंड सीनीत के बीच झगड़े की वजह से तस्वीरें लीक की गई हैं। सुथिडा थाईलैंड की रानी भी हैं। थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड सीनीत की फोटोज उस समय मे लीक हुई हैं, जब वह जेल से बाहर आकर वापस राजा के करीब पहुंची हैं।

पिछले साल आश्चर्यजनक रूप से गर्लफ्रेंड को जेल में बंद कर दिया गया था। उन पर रानी की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। सीनीत की न्यूड फोटोज थाईलैंड में राजशाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता को भी भेजी गई हैं। ये फोटोज 2012 से 2014 के बीच खींची गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि खुद सीनीत ने ही फोटोज को क्लिक किया था। थाईलैंड की राजशाही के आलोचक रहे ब्रिटिश पत्रकार को भी सीनीत की फोटोज भेजी गईं।

थाईलैंड के 68 साल के राजा ने वजिरालोंगकोर्न ने 2019 में सुथिडा से शादी की थी जिन्हें रानी का दर्जा मिला है। इससे पहले भी राजा ने तीन शादियां की थीं और उनके सात बच्चे है। हालांकि, पिछली तीनों पत्नियों के साथ उनका तलाक हो गया। 42 साल की सुथिडा और 35 साल की सीनीत, दोनों ही राजा के महल में सीनियर ऑफिसर के रूप में काम की हैं। सुथिडा ने इससे पहले थाई एयरवेज में फ्लाइट क्रू के रूप में भी काम किया था, जबकि सीनत आर्मी नर्स थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here