Home क्राइम 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

234
0
14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

सुरेन्द्रनगर(एजेंसी)| चोटीला में रहनेवाली 14 साल की एक किशोरी का रात में दो युवकों ने अपहरण कर लिया और बाद में एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया| किशोरी के परिवार ने रेपिस्ट समेत उसकी मदद करनेवाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है| जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रनगर जिले के चोटीला में पालियाद रोड पर रहनेवाली 14 वर्षीय किशोरी देर रात अपने परिवार के साथ सो रही थी|

रात करीब ढाई बजे चोटीला तहसील के अकाला गांव में रहनेवाले विजय और महेश नामक दो युवक किशोरी के घर में घुस गए| किशोरी को शादी की लालच देकर दोनों युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया| किशोरी को मेसरिया क्षेत्र में ले जाकर विजय नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया| किशोरी के परिवार ने विजय और उसकी मदद करने वाले महेश के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज करवाई है| जिसके आधार पर चोटीला पुलिस मामले की जांच कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here