Home अहमदाबाद बीआरटीएस बस सेवा के समय में दो घंटे की वृद्धि

बीआरटीएस बस सेवा के समय में दो घंटे की वृद्धि

243
0
बीआरटीएस बस सेवा

अहमदाबाद (एजेंसी)| अहमदाबाद महानगर पालिका ने शहर में बीआरटीएस बस सेवा के समय में दो घंटे का इजाफा किया है| अब तक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे यात्रियों के लिए बीआरटीएस की बस सेवा उपलब्ध थी| अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यात्रियों को बीआरटीएस बसें उपलब्ध होंगी| दरअसल अहमदाबाद में कोरोना के केसों की संख्या लगातार घटती जा रही है|

जिसे देखते हुए य़ात्रियों की सुविधा के लिए महानगर पालिका ने बीआरटीएस के समय में फेरबदल किया है| आज यानी शनिवार से अहमदाबाद में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यात्रियों को बीआरटीएस की बस सेवा उपलब्ध होगी|[ads1]

कोरोना संक्रमण के चलते 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 1 जून से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बीआरटीएस की बस सेवा शुरू का गई थी| अब शहर में कोरोना का कहर कम होने से यात्रियों की सुविधा के लिए बीआरटीएस की बस सेवा में दो घंटे का इजाफा करने का फैसला किया गया है| जिसके मुताबिक अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यात्री बीआसटीएस बस में यात्रा कर सकेगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here