Home खेल अपने खेतों में उगी स्ट्रॉबेरी के दीवाने हैं धोनी, कहा मैं खेत...

अपने खेतों में उगी स्ट्रॉबेरी के दीवाने हैं धोनी, कहा मैं खेत पर गया तो बाजार के लिए कुछ नहीं बचेगा

411
0
अपने खेतों में उगी स्ट्रॉबेरी के दीवाने हैं धोनी

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्रिकेट से संन्यास के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अब पशु पालन के साथ-साथ सब्जी और फलों की खेती शुरू की है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फार्म में उगी स्ट्रॉबेरी खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है अगर मैं खेत में जाता हूं तो कोई स्ट्रॉबेरी बाजार में नहीं जाएगी।[ads1]

धोनी को पिछले महीने ही आईसीसी ने मेन्स वनडे और टी-20 टीम ऑफ द डिकेड के कप्तान के रूप में चुना था। इसके अलावा 2011 में नॉटिंघम टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को पवेलियन से वापस बुलाने पर उन्हें स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड भी मिला। धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर 183 बनाया। उन्होंने 350 वनडे खेले। धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईसीसी विश्व टी-20 2007 में भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भी टीम इंडिया विजयी रही। धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 90 टेस्ट खेलकर 38.09 के औसत से 4,876 रन बनाए।[ads2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here