Home दिल्ली अब तक इन 10 राज्य में बर्ड फ्लू की संख्या सबसे अधिक

अब तक इन 10 राज्य में बर्ड फ्लू की संख्या सबसे अधिक

244
0
अब तक 10 राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में

नई दिल्ली(एजेंसी)। देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार ने सुबह ही 9 राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की थी। शाम तक उत्तराखंड में पुष्टि होने के साथ ही देश में ऐसे राज्यों की संख्या 10 हो गई है।उत्तराखंड के अलावा केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है। दिल्ली सरकार ने बाहर से आने वाले पैकेज्ड चिकन पर भी रोक लगा दी है।

अब आसपास के राज्यों से पैक करके लाया जाने वाला चिकन भी फिलहाल दिल्ली में नहीं बिक सकेगा। उत्तराखंड के कोटद्वार और देहरादून जिलों में भी कौवों की मौत की पुष्टि हुई है।पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव ने राज्य के पशुपालन विभागों से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यों से कहा गया है कि इसे लेकर जागरूकता फैलाएं, जिससे लोग अफवाहों से बच सकें।[ads1]

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि जल स्रोत, चिडिय़ों के बाजार, चिडिय़ाघर, पोल्ट्री फार्म आदि की निगरानी की जाए। पक्षियों के शवों को अच्छी तरह से हटाने और और पोल्ट्री फार्म में जैव सुरक्षा भी मजबूत करें, पक्षियों को मारनेके दौरान पीपीई किट और जरूरी सामान का स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चिडिय़ाघरों की दैनिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लिए गए किसी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।[ads2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here