Home उत्तर प्रदेश करोड़ों के खर्च के बाद षहर में पांच सौ से अधिक सरकारी...

करोड़ों के खर्च के बाद षहर में पांच सौ से अधिक सरकारी हैण्डपम्पों के सूखे हलक

277
0

अलीगढ़ (एजेसी)। शहरी क्षेत्र की करीब 14 लाख की आबादी को रोजाना 200 एमएलडी पानी की दरकार होती है। लेकिन नगर निगम केवल 100 से 110 एमएलडी पानी की आपूर्ति की कर पाता है। गर्मियों में पानी की डिमांड 300 एमएलडी तक पहुंच जाती है। 250 फीट से ऊपर लगे हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। रीबोर के बाद भी 250 हैंडपंप शहर में सूखे पड़े हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर नगर निगम ने हैंडपंप को रीबोर कराया, लेकिन उसका फायदा जनता को नहीं मिला। पिछले साल पानी को लेकर महानगर में हाहाकार मचा था। जलकल विभाग ने गर्मियों को लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। वर्तमान में 20 से 220 एमएलडी तक पानी की आपूर्ति पहुंच रही है। जबकि नगर निगम के पास केवल 110 से 125 एमएलडी पानी की व्यवस्था है। इसके बाद लोग हैंडपंप, सबमर्सिबल समेत अन्य स्रोतों से पानी की आपूर्ति करते हैं।

स्मार्ट सिटी में इस गर्मी पानी का संकट गहरा सकता है। महानगर में पांच सौ से अधिक हैंडपंप के हलक सूख चुके हैं। जबकि पुराने शहर में कई नलकूप गर्मियों में पानी नहीं देते हैं। पिछले साल 500 हैंडपंप रीबोर कराने के आदेश मंडलायुक्त ने किए थे, लेकिन उसमें से आधे भी नहीं हो पाए। जल निगम के नलकूप नगर निगम को हैंडओवर हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। दिन के तापमान में इजाफा होने लगा है और पानी की मांग भी बढ़ने लगी है।
गंदे, बदबूदार पानी व खराब हैंडपंप की शिकायत डीएम वार रूम पर रोजाना हो रही है। वार्ड नम्बर 06 डोरी नगर,वार्ड नम्बर नौ महेन्द्र नगर, वार्ड 33 गांधी नगर हनुमान मंदिर के पास स्थित हैंडपंप के खराब होने की शिकायत आई। इसके अलावा मानिक चौक, विष्णुपुरी, ऊपर कोट, रावणटीला, सासनी गेट, सराय सुल्तानी, रसलगंज, टनटनपाड़ा समेत अन्य स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। वर्तमान में भी कई मोहल्लों में समय से पानी नहीं आ रहा है। सबसे अधिक समस्या सासनी गेट क्षेत्र में चल रही है।
इनका कहना है…जीएम जल नगर निगम मो. अनवर ख्वाजा ने बताया कि अस्थाई हैंडपंप की जो समस्या आ रही है उसको प्रतिदिन सही कराया जा रहा है। चार सौ हैंडपंप का रीबोर कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। गर्मी में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here