Home क्राइम शादी का झांसा देकर युवक 6 महीने पहले नाबालिग को भगा ले...

शादी का झांसा देकर युवक 6 महीने पहले नाबालिग को भगा ले गया, गर्भवती होने पर छोड़ दिया

575
0

सूरत शहर के पांडेसरा क्षेत्र में रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उधना का एक युवक छह महीने पहले भगा ले गया था| इस दौरान युवक ने जबरन लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई| लड़की ने जब शादी की बात की तो युवक ने उसे छोड़ दिया| घर लौटने के बाद लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है| जानकारी के मुताबिक सूरत के उधना क्षेत्र की हरिनगर सोसायटी में एक परिवार किराये पर रहता था|

बाद में परिवार ने मकान बदला और निखिल ओमप्रकाश शर्मा के ऊपर किराये पर रहने लगा| इस कारण निखिल और परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हो गए और निखिल की किरायेदार के घर में आवाजाही बढ़ गई| हांलाकि हरिनगर सोसायटी में पानी की किल्लत होने की वजह से परिवार दूसरा मकान ढूंढने लगा| निखिल ने परिवार की मदद की और पांडेसरा क्षेत्र में एक मकान किराये पर दिलवा दिया| परिवार के पांडेसरा शिफ्ट हो जाने के बावजूद निखिल का उसके यहां आना जाना जारी रहा|

दरअसल उसकी नजर परिवार की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पर थी| निखिल ने लड़की को प्रेमजाल में फांस कर उसे शादी का झांसा दिया और छह महीने पहले उसे लेकर भाग गया| छह महीने तक निखिल लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई| गर्भवती होने पर लड़की ने निखिल पर शादी करने का दबाव डाला|

इस पर निखिल ने उसे धमकी दी और उसे छोड़ दिया| निखिल के साथ छोड़ देने से लड़की अपने माता-पिता के घर पहुंच गई और आपबीती सुनाई| जिसे सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई| बाद में पांडेसरा पुलिस थाने में निखिल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here