Home गुजरात भेस्तान के सरस्वती आवास में स्लैब ढही, दो लोग गंभीर रूप से...

भेस्तान के सरस्वती आवास में स्लैब ढही, दो लोग गंभीर रूप से घायल

417
0

सूरत (क्रांति समय दैनिक समाचार)| शहर में आवास की स्लैब ढहने की एक और घटना सामने आई है| सूरत के भेस्तान क्षेत्र स्थित सरस्वती आवास में स्लैब ढहने से घर में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूरत महानगर पालिका द्वारा शहर में करोड़ों रुपए खर्च कर आवासों का निर्माण किया जाता है| लेकिन आवास निर्माण में हलकी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं खबरें आती रहती हैं| शनिवार को सूरत के भेस्तान क्षेत्र स्थित सरस्वती आवास में एक परिवार घर में काम कर रहा था, उस वक्त अचानक स्लैब ढह गई| इस घटना में परिवार के दो लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है|

स्लैब ढहने से घर में

स्लैब ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को तुरंत एम्ब्युलैंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया| घटना की खबर मिलते ही सूरत महानगर पालिका के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए| स्लैब ढहने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ आक्रोश है| स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरत महानगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत के चलते आवार निर्माण बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है| हलकी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किए जाने से आवास कुछ ही समय में जर्जरित होने लगते हैं| इसके बावजूद महानगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here