Home उत्तर प्रदेश आखिर खुली पोल: अब नितिन पंत ने खोले मौलाना के खौफनाक राज,...

आखिर खुली पोल: अब नितिन पंत ने खोले मौलाना के खौफनाक राज, बोला- लड़कियों को फंसा धर्म परिवर्तन का बनाते थे दबाव

304
0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 11:28 PM IST

एटीएस द्वारा पकड़े गए मौलाना कलीम सिद्दीकी पर सहारनपुर के बालाजी घाट स्थित आश्रम में रह रहे नितिन पंत ने संगीन आरोप लगाए हैं। नितिन का कहना है कि उसका भी जबरन धर्मांतरण कराया गया था। फुलत के मदरसे में रहने के दौरान मौलाना कलीम से उसकी कई मुलाकात हुई थी। आरोप है कि उसे लड़कियों को फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए बरगलाया जाता था। 

नैनीताल (उत्तराखंड) के तल्लीताल निवासी नितिन पंत पुत्र स्व. देवेंद्र पंत वर्तमान में पांवधोई नदी के पास स्थित बालाजी घाट पर बने आश्रम रह रहे हैं। नितिन ने बताया कि वह वर्ष 2010 में राजस्थान के भिवाड़ी में नौकरी की तलाश में गया था, जहां उसकी मुलाकात हरियाणा के मेवात के गांव पंचगांव निवासी इम्तियाज अली से हुई थी। इम्तियाज अली उसको अपने घर ले गया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया गया और जबरन एक मस्जिद में रखा गया। 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here