Home उत्तर प्रदेश वाराणसी पहुंची प्रतिमा: रजत पालकी पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम में...

वाराणसी पहुंची प्रतिमा: रजत पालकी पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम में पधारेंगी मां अन्नपूर्णा, कण-कण में बिखरा खुशियों का उल्लास

240
0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:55 AM IST

सार

कनाडा से लाई गई मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा की पुनर्स्थापना यात्रा यूपी के 18 जिलों से गुजरने के बाद आज सुबह शिव की नगरी काशी पहुंची। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ धाम में विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

वाराणसी पहुंची प्रतिमा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

सैकड़ों वर्ष बाद कनाडा से भारत लाई गई माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होते हुए आज सुबह वाराणसी पहुंच गई। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का स्वागत काशीवासियों ने अद्भुत अंदाज में किया। बाबा विश्वनाथ के आंगन में भी माता के आगमन की खुशियों का उल्लास कण-कण में बिखरा है। बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगी।

काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के आंगन तक फूलों और रंगीन रौशनी से सजाया गया है। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा ज्ञानवापी द्वार से बाबा की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगी। माता की प्रतिमा रथयात्रा सोमवार तड़के वाराणसी जनपद में आई।

रास्ते भर स्वागत के बाद  सुबह 6.50 बजे मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मा कुष्मांडा दरबार पहुंची। थोड़ी ही देर बाद माता को नगर भ्रमण के लिए दुर्गाकुंड मंदिर से निकाला गया।  माता की प्रतिमा मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे नगर भ्रमण के लिए निकलीं। 

अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा 108 साल बाद फिर से बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी।  काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ हो गए हैं।  सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 9:30 बजे प्रतिमा का स्पर्श करेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर का अर्चक दल काशी विद्वत परिषद की निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कराएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की रंगभरी एकादशी की पालकी यात्रा की रजत पालकी और सिंहासन माता के स्वागत के लिए भेजा गया है। मां ज्ञानवापी के प्रवेश द्वार से इसी पालकी में सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगी। 

मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के स्वागत के लिए जिले की सीमा पर लोग देर रात तक इंतजार करते रहे। जैसे ही माता की प्रतिमा का रथ शहर की सीमा में पहुंचा, पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गूंज उठा। मां के दर्शन के लिए रविवार की रात श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

देर रात तक जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। विलंब से पहुंचने के बावजूद देवी के दर्शन के लिए लोग धैर्यपूर्वक खड़े रहे। भाजपा व कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने मां अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के लिए पंडाल व मंच व्यवस्था के साथ भजन-कीर्तन भी किया। दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में कलाकार रातभर माता के स्वागत में भजन-कीर्तन करते रहे। 

विस्तार

सैकड़ों वर्ष बाद कनाडा से भारत लाई गई माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होते हुए आज सुबह वाराणसी पहुंच गई। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का स्वागत काशीवासियों ने अद्भुत अंदाज में किया। बाबा विश्वनाथ के आंगन में भी माता के आगमन की खुशियों का उल्लास कण-कण में बिखरा है। बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगी।

काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के आंगन तक फूलों और रंगीन रौशनी से सजाया गया है। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा ज्ञानवापी द्वार से बाबा की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगी। माता की प्रतिमा रथयात्रा सोमवार तड़के वाराणसी जनपद में आई।

रास्ते भर स्वागत के बाद  सुबह 6.50 बजे मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मा कुष्मांडा दरबार पहुंची। थोड़ी ही देर बाद माता को नगर भ्रमण के लिए दुर्गाकुंड मंदिर से निकाला गया।  माता की प्रतिमा मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे नगर भ्रमण के लिए निकलीं। 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here