Home उत्तर प्रदेश एटा में सड़क हादसा: ट्रैक्टर को बचाने के दौरान पलटी बरात की...

एटा में सड़क हादसा: ट्रैक्टर को बचाने के दौरान पलटी बरात की कार, दो युवकों की मौत

199
0

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:34 AM IST

सार

कार सवार युवक बरात से देर रात वापस जा रहे थे। सकीट मार्ग पर ट्रैक्टर को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और खंदी में पलट गई। 

ख़बर सुनें

एटा के थाना सकीट क्षेत्र में सकीट मार्ग पर नैनपुर के पास बरात की कार एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में खंदी में पलट गई। इसमें 21 और 22 साल के दो युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए हैं। सभी लोग रिजोर थाना के गांव इब्राहिमपुर नगरिया के रहने वाले हैं। एक घायल को रेफर किया गया है। 

शुक्रवार को रिजोर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी कोमल सिंह के बेटे अंशु की बरात सकीट आई थी। गांव से बरात में प्रधान अनिल के साथ 21 वर्षीय मोहित, 22 वर्षीय गजेंद्र उर्फ गौरव, 26 वर्षीय अवधेश व 26 वर्षीय हृदेय कार से शामिल हुए। रात करीब 12 बजे यह लोग प्रधान को उनके घर छोडऩे एटा के मोहल्ला अबंतीबाई नगर में आए। 

बरात से वापस जाते वक्त हुआ हादसा 
यहां से वापस जाते समय सकीट मार्ग पर नैनपुर के पास ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। कार में सवार मोहित व गजेंद्र की मौत हो गई। जबकि हृदेश व चालक अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हृदेश ने घटना की जानकारी प्रधान को दी। 

बरात से परिचित लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कार में दबे चारों युवकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से हृदेश को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि अवधेश का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विस्तार

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here