Home उत्तर प्रदेश मथुरा: कान्हा की नगरी में आठ दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मांट...

मथुरा: कान्हा की नगरी में आठ दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मांट में जनसभा को करेंगे संबोधित

249
0

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:19 PM IST

सार

पिछले कुछ दिनों में वृंदावन राजनीतिक मंथन का केंद्र रहा है। भाजपा संगठन की बड़ी बैठकें यहां पर हुईं। सपा, कांग्रेस और बसपा भी बैठकें कर चुकी हैं। योगी ने पिछले दिनों 500 संतों को भोजन कराया था तो बसपा ने 1000 संतों को भोजन कराकर जवाब दिया था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आ रहे हैं। आठ दिसंबर को कस्बा मांट में जावरा रोड पर स्थित श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अफसरों ने हेलीपैड के लिए देखा स्थान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कस्बा मांट में जनसभा करने के लिए आ रहे हैं, इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन ने हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों की पूरा करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री आगमन दोपहर 12 बजे होगा। हेलीपैड और जनसभा स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग द्वारा भी तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है।

राजनीति का केंद्र बना मथुरा

वृंदावन राजनीतिक मंथन का केंद्र रहा है। भाजपा संगठन की बड़ी बैठकें यहां पर हुईं। सपा, कांग्रेस और बसपा भी बैठकें कर चुकी हैं। योगी ने पिछले दिनों 500 संतों को भोजन कराया था तो बसपा ने 1000 संतों को भोजन कराकर जवाब दिया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव का रथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में घूम रहा है, कुछ दिनों में वह भी मथुरा आएगा। कांग्रेस भी बड़े स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुकी है और शहर में घूमकर सत्तादल की नाकामियों को बता चुकी है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह की सुरक्षा: मथुरा की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, हिरासत में लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here